क्षेत्रीय
02-Apr-2026
...


महाराजपुर (ईएमएस)। देवरी क्षेत्र के ग्राम महाराजपुर में हनुमान जयंती को बड़े धूमधाम से मनाई गई। बैंड बाजों के साथ महाराजपुर नगर में भगवान श्रीराम के अनन्य भक्त हनुमान जी की झांकी को सजाकर प्रभात फेरी निकली गई यह झांकी श्रीदेव दाऊ दयाल जी पंचायती मंदिर से शुरू होकर प्रभात फेरी महाराजपुर नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः यथा स्थान पर पहुंची।रामधुन मंडल सिंगपुर के द्वारा श्री राम नाम कीर्तन करते हुए झांकी के साथ राम नाम कीर्तन करते एवं झूमते हुए प्रभात फेरी निकली ढोलक मृदंग पर ग्रामवासियों ने नृत्य करते हुए आनंद की अनुभूति ली।इस अवसर पर विनोद कुमार स्थापक, महेश पाठक जिला महामंत्री बीजेपी, आशीष कुमार संतु राजौरिया, महाराजपुर सरपंच प्रतिनिधि संतोष सोनी,श्रीराम नगाइच,महाराजपुर थाना पुलिस आरक्षक ऋषभ उपमन्यु, संजय,सहित समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे। निखिल सोधिया/ईएमएस/02/04/2026