क्षेत्रीय
02-Apr-2026
...


- जहॉ की थी अड़ीबाजी वहीं निकाला जुलूस भोपाल(ईएमएस)। अयोध्यानगर थाना पुलिस ने दो अडीबाज बदमाशों को धारदार छुरी सहित दबोचते हुए उनका उसी इलाके में जुलूस निकाला जहॉ आरोपियो ने फरियादी पर शराब पीने के लिये अड़ीबाजी करते हुए मारपीट की थी। पुलिस के अनुसार बीती 28 मार्च को झील नगर के आदतन बदमाश आशीष यादव उर्फ बब्बी और उसके साथी विक्की उर्फ विकास धनमेरिया ने अपने अन्य साथियो के साथ मिलकर फरियादी शिवम बिछैले के साथ राजीव नगर के मैदान में शराब पीने के लिये पैसो की अड़ीबाजी करते हुए उसके साथ मारपीट की थी। फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने दोनो बदमाशो के खिलाफ मामला कायम कर उनकी तलाश शुरु की। लेकिन आरोपी अपने ठिकानों से फरार हो चुके थे। उनकी लगातार तलाश में जुटी टीम ने मुखबिर से मिली सूचना पर फरार आरोपी आशीष यादव उर्फ बब्बी पिता रामकरन यादव (20) और विक्की उर्फ विकास धनमेरिया पिता बलीराम धनमेरिया (24) दोनो निवासी झुग्गी बस्ती झील नगर को राजीव नगर बी सेक्टर के पार्क से घेराबंदी कर पकड़ लिया, पुलिस ने आशीष के पास से धारदार छुरी जप्त की है। पुलिस ने बताया की दोनो बदमाश मेहनत-मजदूरी का काम करते है। आरोपी आशीष यादव के खिलाफ थाना अयोध्या नगर में आधा दर्जन और विक्की उर्फ विकास धनमेरिया के खिलाफ थाना अयोध्या नगर में 4 अपराधिक मामले दर्ज है। पुलिस ने दोनो बदमाशो का उसी झुग्गी बस्ती इलाके में जुलूस निकाला जहॉ उन्होनें अड़ीबाजी की थी। दोनो बदमाशो को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। जुनेद / 2 अप्रैल