क्षेत्रीय
02-Apr-2026
...


- बजरंग अखाडा संरक्षक मयंक चौरसिया के नेतृत्व में हजारों लोगो ने विशाल रैली में जय जय श्री राम के लगाए जयकारे देवरी/सागर (ईएमएस)। सागर जिले के देवरी नगर में हनुमान जयंती की उपलक्ष में पूर्व प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व बजरंग अखाड़ा के संरक्षक मयंक चौरसिया के नेतृत्व में सरस्वती शिशु मंदिर में हिंदू संगठन की विशाल आम सभा का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि पूजनीय संत श्री 108 श्री त्यागी जी महाराज मृगन्नाथ धाम जी एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष तरस्वी उपाध्याय जी एवं मुख्य वक्ता श्री गौतम खट्टर जी हरिद्वार उत्तराखंड व अनुज परिहार नगर पालिका अध्यक्ष नेहा अल्केस जैन उपस्थित रहे जिसमें मुख्य अथिति त्यागी जी महाराज ने कहा कि आज का दिन बड़ा पावन दिन है आज भगवान राम के भक्त श्री हनुमान महाराज जी का जन्म दिवस है जिसको हम सभी हिंदू भाइयों को धूमधाम से मनाना चाहिए वही कार्यक्रम के मुख्य प्रवक्तागौतम खट्टर ने कहा कि हिंदू समाज को एक जुटता के साथ संगठित रहना अति आवश्यक है जब हम सभी समाजों के लोग संगठित रहेंगे तब ही हिंदू संगठन मजबूत होगा हिंदू संगठन में सभी समाजों की एकता व संगठन को लेकर भेदभाव जातिवाद को हम सभी को कोसो दुर छोड़ना होगा तब जाकर हम एक मजबूत हिंदू संगठन तैयार कर सकेंगे और यह हमारे देश के लिए गौरव का विषय होगा हिंदू सभा के बाद बजरंग अखाड़ा द्वारा विशाल शोभा यात्रा का आयोजन किया गया जो सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए जय श्री राम के जय कारो के साथ विशाल शोभा यात्रा का समापन सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में हुआ जहां पर विशाल शोभा यात्रा एवं हिंदू सभा में आए हजारों लोगों के लिए प्रसादी के रूप में भोजन की व्यवस्था की गई इस दौरान कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अलकेश जैन मिथिलेश ब्रह्मपुरिया संजू सोनी अविनाश खत्री दीपक खत्री प्रमोद नामदेव नीरज नामदेव लीलाधर यादव रविंद्र सेन संतोष जाटव राजा गुप्ताहरप्रसाद पटेल गोलू जैन अबध नेमा आदि हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे। निखिल सोधिया/ईएमएस/02/04/2026