क्षेत्रीय
इन्दौर (ईएमएस) सर्वधर्म से जुड़ी सद्भावना को एकत्रित करने के उद्देश्य से मान्यता ग्रुप द्वारा एक प्रदर्शनी कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें ग्रुप की महिला सदस्याओं द्वारा तैयार की गई कलाकृतियों को प्रदर्शित किया गया। प्रदर्शनी की खास बात यह रही कि इस तरह की किसी प्रदर्शनी में पहली बार एक मंच पर अलग-अलग समुदाय की महिलाएं एकत्र हुई और उन्होंने अपनी प्रतिभा को प्रस्तुत किया। इस पर ग्रुप पदाधिकारियों ने कहा कि प्रदर्शनी आयोजित करने का उद्देश्य सफल रहा। आनंद पुरोहित/ 02 अप्रैल 2026