क्षेत्रीय
02-Apr-2026
...


- शादी का झांसा देकर 9 माह तक करता रहा दुष्कर्म, फिर किया इंकार भोपाल(ईएमएस)। शहर के कमला नगर थाना इलाके में नागपुर से नौकरी के नाम पर युवती को भोपाल बुलाकर उसके साथ ज्यादती किये जाने की घटना सामने आई है। आरोपी पीड़िता की बहन की दोस्त को रिश्तेदार है। बाद में आरोपी उसे शादी का झांसा देकर करीब 9 माह तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा और बीते दिनो शादी करने से इंकार कर दिया। थाना पुलिस के अनुसार 29 साल की युवती ने अपनी शिकायत में बताया की वह नागपुर की रहने वाली है, और ग्रेजुएट है। साल 2022में उसे ओटीसी की परीक्षा के लिए भोपाल आना था, लेकिन यहां किसी को पहचानती नहीं थी। युवती की बड़ी बहन ने अपनी दोस्त के भांजे चेतन सेन से उसकी बात करा दी। आरोपी चेतन सेन नेहरू नगर में रहता है, और प्राइवेट काम करता है। आरोपी चेतन सेन ने उसे झांसा दिया कि वह उसे शहर में अच्छी नौकरी भी दिलावा देगा। पीड़िता के यहॉ आने पर आरोपी ने उसे किराए का कमरा दिला दिया था। बाद में उसे नौकरी दिलवाने का झांसा देकर नजदीकियां बढ़ाते हुए मौका पाकर युवती के साथ ज्यादती कर डाली। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी ने उसे शादी करने का झांसा दिया। इसके बाद करीब 9 महीने तक चेतन नौकरी दिलाने और शादी का वादा करते हुए उसका दैहिक शोषण करता रहा। लेकिन न उसने युवती को कोई नौकरी दिलाई और न ही उससे शादी करने की बात की। बाद में जब पीड़िता ने उस पर शादी करने का दबाव डाला तब उसने शादी करने से इंकार कर दिया और युवती से दुरियां बना ली। इसके बाद कुछ समय पूर्व युवती नागपुर चली गई थी। वहां से आकर उसने आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत की। शिकायत की जॉच के बाद पुलिस ने आरोपी चेतन सेन के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरु कर दी है। जुनेद / 2 अप्रैल