क्षेत्रीय
02-Apr-2026
...


जबलपुर, (ईएमएस)। पश्चिम मध्य रेल के जबलपुर, भोपाल एवं कोटा तीनों मंडलों में यात्री यातायात में निरंतर वृद्धि दर्ज की गई है। महाप्रबंधक के मार्गदर्शन में बेहतर प्रदर्शन करते हुए पश्चिम मध्य रेल ने चालू वित्तीय वर्ष में यात्री यातायात से 2581.29 करोड़ से अधिक का ओरिजिनेटिंग राजस्व अर्जित किया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 2431.15 करोड़ की तुलना में 6.18 प्रतिशत अधिक है। इस दौरान आरक्षित एवं अनारक्षित श्रेणी मिलाकर कुल 1159.50 लाख यात्रियों ने यात्रा की, जो गत वर्ष की समान अवधि के 1087.43 लाख यात्रियों की तुलना में लगभग 7 प्रतिशत अधिक है। सुनील साहू / मोनिका / 02 अप्रैल 2026