क्षेत्रीय
02-Apr-2026
...


भोपाल(ईएमएस)। थाना कोहेफिजा पुलिस ने कोहेफिजा और थाना खजुरी सडक इलाके मे हत्या के प्रयास सहित किडनेपिंग-फिरौती के मामले मे फरार 30 हजार के इनामी आरोपी राहुल इंटर को आखिरकार कर उसकी दहशत मिटाने के लिये इलाके में उसका जुलूस निकाला। बदमाश पर लगभग 2 दर्जन से अधिक गम्भीर अपराधिक मामले दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी को उसके इलाके वाजपेयी नगर मल्टी में लेकर पहुचीं और वहॉ पुलिस कार्यवाही का सख्त संदेश देने और बदमाश का खौफ मिटाने के लिये उसका जुलूस निकाला गया। वारदात में शामिल उसके साथियो को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। थाना पुलिस के अनुसार बदमाश ने नई बस्ती भैंसा खेडी थाना बैरागढ में रहने वाले फरियादी धर्मेन्द्र मालवीय का आरोपी राहुल हंटर ने अपने साथियो फुफ्फू, शाका, राहुल दवाडे, रफ्फू तथा भोपाली के साथ मिलकर उसे कोहेफिजा इलाके से उसका अपहरण कर थाना शॉहजहानाबाद में स्थित मल्टी मे ले जाकर बंधक बनाया। वहॉ उसके साथ गाली-गलौच करते हुए जमकर मारपीट करने के साथ ही आप्रकृतिक कृत्य किया था। बाद में शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियो के खिलाफ मामला कायम कर उनकी तलाश शुरु की। इस बीच फरारी के दौरान ही बदमाश राहुल ने थाना खजूरी सड़क भोपाल में अपने साथियो के साथ मिलकर एक व्यक्ति पर कातिलाना हमला किया था। इस मामले में थाना खजूरी सड़क मे उसके खिलाफ हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज किया गया। इसके बाद भी आरोपी पुलिस की पकड़ से बचता रहा। और फरारी के दौरान ही खजूरी इलाके में ही एक अन्य व्यक्ति के साथ पैसे के लिये अडीबाजी करते हुए मारपीट की थी। इस पर भी थाना खजूरी सड़क मे राहुल के खिलाफ एक और एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस ने बताया की बदमाश राहुल लोहट के खिलाफ थाना शाहजहानाबाद, कोहेफिजा, बैरागढ, खजुरी सडक सहित भोपाल शहर के अन्य थानो मे गाली गलौच, मारपीट, हत्या के प्रयास, अपहरण, अडीबाजी करना, अवैध हथियार, रखना तथा अवैध रूप से शराब बेचने के 2 दर्जन से अधिक मामले दर्ज है। जुनेद / 2 अप्रैल