श्रीनगर (ईएमएस)। ऑल इंडिया इमाम ऑर्गनाइज़ेशन के मुख्य इमाम, उमर अहमद इल्यासी ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर पर बड़ा बयान दिया। उमर अहमद इल्यासी ने शुक्रवार को कहा कि पाकिस्तान-अधिकृत कश्मीर बहुत जल्द भारत के साथ फिर से जुड़ जाएगा। मर अहमद इल्यासी ने कहा कि मैं कश्मीर में यहां खड़े होकर अपने पड़ोसी देश से एक बात कहना चाहता हूं कि पाकिस्तान-अधिकृत कश्मीर जो भारत का एक अभिन्न अंग है, निश्चित रूप से भारत में फिर से शामिल होगा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान-अधिकृत कश्मीर के लोग वहां जनमत संग्रह करवाना चाहते हैं। उन्होंने आगे कहा कि पीओके के लोग भारत के साथ फिर से जुड़ना चाहते हैं और जम्मू-कश्मीर में हो रहे विकास को देख रहे हैं। इमाम प्रमुख ने आगे कहा कि अगर ऊपर वाले ने चाहा, तो उनकी घर वापसी जल्द ही होगी। पीओके के लोग ही ऐसा चाहते हैं। वे कश्मीर के विकास को देखकर खुश हैं। उमर अहमद इल्यासी ने कहा कि आज कश्मीर जिस तरह से आगे बढ़ रहा है, उसे देखते हुए पीओके बहुत जल्द भारत के साथ फिर से जुड़ जाएगा। उमर अहमद इल्यासी ने कहा कि वह कश्मीर को ‘बदला हुआ देखकर खुश हैं। उन्होंने कहा कि यह एक नया कश्मीर बन गया है। आज का कश्मीर बेहतरीन हो गया है। हर तरफ समृद्धि है और पर्यटन बढ़ा है। यहां के लोग समृद्ध हैं। उन्होंने आगे कहा कि एक समय था जब यहां के युवा और बच्चे पत्थर फेंकते थे और आज उनके हाथों में कलम हैं। वे पढ़ाई कर रहे हैं। सुबोध/०३-०४-२०२६