क्षेत्रीय
07-Apr-2026
...


जबलपुर, (ईएमएस)। बेलखेड़ा क्षेत्र सहित सुनाचर, कुशली, नवीन, चारगवां, शाहपुरा, मालकछर,शीतलपुर एवं बरगी क्षेत्र में जलाशयों एवं नदियों के अंदर से लगातार अवैध रेत उत्खनन किया जा रहा है, जिससे शासन को राजस्व की भारी क्षति हो रही है एवं पर्यावरण पर भी दुष्प्रभाव पड़ रहा है। ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष संजय यादव ने यह भी अवगत कराया कि ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब की बिक्री खुलेआम हो रही है, जिससे माताएं-बहनें एवं आम ग्रामीणजन अत्यंत परेशान हैं। साथ ही, जुआ एवं सट्टा जैसी गतिविधियां भी तेजी से बढ़ रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि शराब ठेकों में सत्ताधारी लोगों की लगभग 50 प्रतिशत भागीदारी बिना निवेश के बनाई जा रही है, जिसके चलते अवैध शराब का कारोबार गांव-गांव फैलता जा रहा है। अतः जिला प्रशासन से मांग की गई है कि इन सभी अवैध गतिविधियों पर तत्काल सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में कानून व्यवस्था एवं शांति बनी रहे। यदि एक माह में यदि प्रशासन इन समस्याओं पर ध्यान नहीं देता तो गांव गांव आंदोलन पुतला दहन किया जाएगा। - सुनील साहू / मोनिका / 07 अप्रैल 2026/ 02.01