जबलपुर, (ईएमएस)। गौरीघाट थानान्तर्गत कल सुबह लाल कुआं पोलीपाथर में अपने साथी से मिलने गये युवक को दो लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते जबरन मोटर साइकिल में बैठाकर उसे मांडवा बस्ती ले गये जहां युवक को एक घर में आरोपियों ने बंद कर पाईप से उसके साथ मारपीट की। इस दौरान घायल युवक द्वारा घटना की सूचना अपने साथियों को देने पर वे तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे तो आरोपी मौके से भाग गये। आरोपियों के खिलाफ अपहरण और मारपीट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया। ग्वारीघाट पुलिस ने घटना के संबंध में बताया कि शंकर नगर माढ़ोताल निवासी रिंकू विश्वकर्मा कल सुबह साढ़े आठ बजे ऑटो में बैठकर ग्वारीघाट पूजा पाठ करने गया था जिसके बाद वह अपने दोस्त विपिन ठाकुर से मिलने लाला कुंआ पोलीपाथर चला गया था। जहां राज पटेल और शेरा उर्फ रोहित पटेल मोटर साइकिल से आये और पुरानी रंजिश को लेकर रिेकु के साथ गाली गलौज करने लगे। आरोपी रिंकू को जबरन अपनी मोटर साइकिल पर बैठाकर मांडवा बस्ती ले गये जहां उसे एक घर में बंधक बनाकर एक युवक ने उसके साथ पाईप से मारपीट की। तभी रिंकु द्वारा अपने दोस्तों चिंटू विश्वकर्मा व अखिलेश विश्वकर्मा को घटना की सूचना दी गई साथियों के तुरंत पहुंचने पर हमलावर मौके से भाग गये। पुलिस ने घटना को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए एक टीम गठित की है। - सुनील साहू / मोनिका / 07 अप्रैल 2026/ 02.05