जबलपुर, (ईएमएस)। अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन शासनोदय मुनि सुब्रत नाथ शाखा बड़ा जैन मंदिर हनुमान ताल दिगंबर जैन महिला परिषद सुंदरी संभाग द्वाराभगवान महावीर जयंती के अवसर पर पंचदिवसीय भव्य एवं प्रेरणादायक कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया इन कार्यक्रमों में धर्म सेवा और सामाजिक जागरूकता का प्रदर्शन किया गया शुरुआत में सब ने विक्टोरिया में फल वितरण का कार्य किया जिसमें शाखा की सभी बहनों के द्वारा डॉक्टर नवीन कोठारी का सम्मान भी किया गया इसके पश्चात द्वितीय दिवस दयोदय तीर्थ क्षेत्र में शाखा की बहनों द्वारा गो ग्रास का कार्य सेवा भाव के साथ किया गया सभी ने गायों को गुड़,रोटी,चना खिलाए इसके बाद कार्यक्रम के अंतर्गत हनुमान ताल मंदिर में शाखा द्वारा भक्ति भाव के साथ दीपदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया सभी बहनों ने भगवान के समक्ष दीप अर्पित कर विश्व शांति की कामना की दीपदान एक धार्मिक परंपरा नहीं बल्कि यह अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ाने का भी संदेश दिया जाता है इस कार्य के पश्चात चतुर्थ दिवस शाखा द्वारा बोर्डिंग जैन मंदिर से स्कूटर रैली के माध्यम से स्वास्थ्य जागरूकता अभियान दयोदय तीर्थ क्षेत्र तक किया गया जिसमें कैंसर जागरूकता अभियान, संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, एड्स विरोधी अभियान, टीकाकरण अभियान, योग करें निरोग, सोशल मीडिया मानसिक तनाव एवं स्वस्थ जीवन शैली अपने का संदेश दिया गया बहनों ने हाथों में संदेशों से युक्त पोस्टर एवं बैनर लिए समाज को स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित किया सभी ने इसके बाद पांचवें दिन महावीर जयंती के पावन उपलक्ष मैं शाखा की बहनों द्वारा भगवान का पालन रंग-बिरंगे फूलों, आकर्षित वस्तुओं से बहुत ही भक्ति भाव के साथ सजाया गया फिर सजे हुए पालने में भगवान की प्रतिमा को विराजित कर सभी ने मिलकर भावपूर्वक दर्शन किए मंगल गीत के साथ पालन झुलाया इस कार्यक्रमों में शाखा की बहनों का विशेष सहयोग रहा जिसमें संभागीय अध्यक्ष श्रीमती मौली जैन , विशिष्ट अधिकारी श्रीमती मिश्री जैन ,अध्यक्ष श्रीमती स्वाति जैन, सचिव श्रीमती आरती जैन, कोषाध्यक्ष श्रीमती राशि जैन, पूर्व अध्यक्ष श्रीमती अर्चना जैन, प्रांतीय चेयरपर्सन श्रीमती नीलिमा जैन, श्रीमती नेहा जैन,श्रीमती निधि जैन,श्रीमती आस्था जैन,श्रीमती सरिता जैन,श्रीमती कीर्ति जैन, श्रीमती रानी जैन,श्रीमती सुलेखा जैन, श्रीमती पिंकी जैन,श्रीमती लता जैन,श्रीमती सुषमा जैन,श्रीमती रागिनी जैन,श्रीमती शिल्पा जैन, श्रीमती निधि जैन,श्रीमती सरिता जैन का महत्वपूर्ण योगदान रहा - सुनील साहू / मोनिका / 07 अप्रैल 2026/ 01.54