क्षेत्रीय
धार (ईएमएस)। धार में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन आईपीएल सट्टा रैकेट का भंडाफोड़ किया है। यह सट्टा भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री के घर से संचालित किया जा रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम पेटलावद रोड स्थित मकान पर पहुंची, जहां ऑनलाइन सट्टा चलने के सबूत मिले। जांच में सामने आया कि इस काम में कुछ अन्य स्थानीय कार्यकर्ता भी शामिल थे। पुलिस ने मौके से संबंधित उपकरण जब्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी के खिलाफ सट्टा अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। नंदिनी परसाई/7 अप्रैल 2026