क्षेत्रीय
07-Apr-2026
...


- दमकल की 3 गाड़ियों ने डेढ घंटे में पाया काबू जबलपुर, (ईएमएस)। शहर के बेलबाग थाना क्षेत्र में सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात एक किराना दुकान में अचानक आग भडक उठी। आस पास के लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम को रात करीब 1:05 बजे सूचना दी जिसके बाद नगर निगम दमकल की तीन गाडिय़ां मौके पर पहुंची। यहां दमकल कर्मियों ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया परंतु तब तक लाखों रुपये का किराना सामान जलकर नष्ट हो गया था। बताया जाता है कि बेलबाग स्थित अग्रवाल किराना दुकान में आग लगने पर दमकल कर्मियों ने शटर तोड़कर अंदर प्रवेश किया और तब कहीं आग बुझाने का काम शुरू हो सका। इस संबंध में पीडित दुकान संचालक से मिली जानकारी के अनुसार, वह रात करीब 11 बजे दुकान बंद कर घर चला गया था। इसके बाद रात लगभग एक बजे फोन पर आग लगने की सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचा। तब तक नगर निगम से दमकल दल भी मौके पर पहुंच गया और आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि, आग से हुए नुकसान का आंकलन अभी नहीं किया जा सका है.। - अजय पाठक / मोनिका / 07 अप्रैल 2026/ 02.30