क्षेत्रीय
07-Apr-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) कल 9 अप्रैल से 19 अप्रेल तक धर्मरक्षा समिति एवं ब्राह्मण सेवा संगठन द्वारा शिव महापुराण एवं रुद्राक्ष महाभिषेक का आयोजन किया जा रहा है। इससे पहले शहर के विभिन्न मंदिरों में रुद्राक्ष का पूजन का आयोजन किया गया। अटल शर्मा के अनुसार शिव महापुराण कथा के पूर्व आयोजकों ने सुखलिया, परदेशीपुरा, कुलकर्णी भट्टा, क्लर्क कॉलोनी, नंदा नगर आदि क्षेत्रों में स्थित विभिन्न शिव मंदिरों में रुद्राक्ष महाभिषेक की पूजा की। इन रूद्राक्ष को अब 9 अप्रेल से शुरू होने वाली शिव महापुराण कथा के समापन दिवस पर वितरित किया जाएगा। इस अवसर पर प्रभात लोदवाल, विनोद ठाकुर, सुभाष परुलकर, शिवम सोनी, उमेश वसत्कार, राज गोस्वामी, राहुल सेंदोखर, दिलीप मिश्रा, जितेंदर तंवर और धर्मेंद्र शिंदे मौजूद रहे। आनंद पुरोहित/ 07 अप्रैल 2026