क्षेत्रीय
07-Apr-2026
...


-चपरासी के पास था प्रभारी मेकर का चार्ज रायसेन,(ईएमएस)। जिला सहकारी बैंक में वित्तीय अनियमितता का बड़ा मामला सामने आया है। बैंक के एक चपरासी द्वारा करीब 55 लाख रुपए के गबन का खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि संबंधित कर्मचारी पिछले कई वर्षों से बैंक में कार्यरत था और उसे प्रभारी मेकर का अतिरिक्त चार्ज भी दिया गया था। इसी जिम्मेदारी का फायदा उठाते हुए उसने आठ चेकों के माध्यम से राशि का हेरफेर किया। जांच में सामने आया कि लगभग 13 लाख रुपए आरोपी ने अपने निजी खाते में जमा कराए, जबकि अन्य रकम अलग-अलग खातों में ट्रांसफर की गई। अनियमितता का संदेह होने पर आंतरिक जांच की गई, जिसमें गड़बड़ी पकड़ी गई। बैंक प्रबंधन ने आरोपी कर्मचारी को निलंबित कर दिया है और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। मामले की विस्तृत जांच जारी है। नंदिनी परसाई/7 अप्रैल 2026