क्षेत्रीय
07-Apr-2026
...


जबलपुर, (ईएमएस)। संभागायुक्त धनंजय सिंह ने संभागीय अधिकारियों के साथ समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक की। जिसमें उन्होंने विभागवार लंबित प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा कर लंबित समयावधि पत्रों के प्रतिवेदन समय सीमा में प्रेषित करने हेतु संभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान गेहूं उपार्जन के संबंध में विभागीय अधिकारियों को शासन निर्देशानुसार कार्यवाही निर्धारित समय सीमा में करने हेतु आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि संभागीय अधिकारी जल गंगा संवर्धन अभियान के क्रियान्वययन व मॉनिटिरिंग के लिए आवंटित जिलों के विकास खण्डों में प्रत्येक सप्ताह निर्धारित भ्रमण सुनिश्चित करें। संभागायुक्त द्वारा एच. पी.व्ही. टीकाकरण अभियान अंतर्गत निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति सभी जिलों से समय सीमा में सुनिश्चित कराने हेतु विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए। इसी प्रकार उन्होंने कृषि वर्ष 2026 की कार्ययोजना अनुसार विभागीय योजनाओं/गतिविधियों के निर्धारित लक्ष्यों को समय सीमा में प्राप्त करने के साथ कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, सहकारिता, मत्य विभागों की फील्डा स्त्र पर क्रिया नाथ योजनाओं/गतिविधियों की समीक्षा के दौरान निर्देशित किया कि सम्बन्धित विभागीय अधिकारी अपनी योजनाओं की प्रगति लक्ष्य अनुरूप सुनिश्चित करते हुए विभागीय पोर्टल में एंट्री भी करें। सामाजिक न्याय, उच्च शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, पेंशन से संबंधित विषयों पर भी चर्चा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। बैठक में सीएम एवं सीएस मॉनिट में लंबित प्रकरणों के साथ सीएम हेल्पनलाईन में प्रगति की समीक्षा कर कहा कि इस दिशा में प्राथमिकता से कार्य करें। अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा सहित समस्त विभागीय अधिकारियों को लंबित शिकायतों में रेंडम आधार पर शिकायत कर्ता से स्वयं चर्चा कर उनके यथोचित निराकरण समय पर सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। साथ ही एसीएस व एपीसी की बैठकों के कार्यवाही विवरण के बिंदुओं का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। - सुनील साहू / मोनिका / 07 अप्रैल 2026/ 02.05