शौचालय निर्माण रोकने वालों के विरूद्ध कार्रवाई न हुई तो फिर होगा आन्दोलन बस्ती (ईएमएस)। मंगलवार को भीम युवा वाहिनी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनू राव, मण्डल अध्यक्ष अवनीश प्रभात के नेतृत्व में संगठन पदाधिकारियों, कार्यकर्ताआंें ने नगर थाना क्षेत्र के छबैला गांव में शौचालय निर्माण रोकेे जाने के सवाल को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष धरना दिया। मांग किया कि अनुसूचित जाति के नन्दलाल पुत्र रामकिशुन के पूर्वजो के काबिज जमीन पर पूर्व में बने चरनी को गिराकर उसी स्थान पर शौचालय निर्माण न कराने देने का षड़यंत्र किया जा रहा है। इसे तत्काल प्रभाव से रोका जाय और शौचालय निर्माण पूरा कराया जाय। उप जिलाधिकारी सदर ने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। इस आधार पर धरना स्थगित कर दिया गया। धरना देने के बाद भीम युवा वाहिनी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनू राव, मण्डल अध्यक्ष अवनीश प्रभात ने कहा कि उप जिलाधिकारी सदर के आश्वासन पर धरना स्थगित कर दिया गया है किन्तु यदि न्याय न मिला तो वे पुनः आन्दोलन को बाध्य होंगे। मांग किया कि नगर थाना क्षेत्र के छबैला गांव में अनुसूचित जाति के नन्दलाल पुत्र रामकिशुन के पूर्वजो के काबिज जमीन पर पूर्व में बने चरनी को गिराकर उसी स्थान पर शौचालय निर्माण को रोकने वालों केे विरूद्ध कार्रवाई किया जाय। भीम युवा वाहिनी संगठन के नेताआंें ने कहा कि नन्दलाल पुत्र रामकिशुन के गाटा संख्या-169 मि० आबादी के रूप में दर्ज है किन्तु गाँव के ही सोनी सिंह पत्नी शिवेन्द्र प्रताप सिंह के द्वारा शौचालय निर्माण को रोका जा रहा है जबकि लेखपाल ने भी अपनी रिपोर्ट मंें कहा है कि अवरोध उचित नहीं है। कहा कि न्याय न मिला तो संगठन पुनः आन्दोलन को बाध्य होगा। ज्ञापन देने के दौरान नन्दलाल, प्रमोद, बजरंगीलाल, छाया, रामधनी, इन्दू, छेदी, गीता, लालजी, संदीप कुमार, सूरज कुमार, संगीता, शकुन्तला, अंकुश कुमार, सुषमा, सितावा, राजवंत कुमार, हरीराम आदि शामिल रहे। ईएमएस/07/04/26