क्षेत्रीय
09-Apr-2026
...


दमोह (ईएमएस)। जिला चिकित्सालय दमोह में पहली बार नेत्रदान संपन्न हुआ। मृतक कामता प्रसाद पिता मुरारी प्रसाद, उम्र 45 साल, मड़िया (पटेरा) निवासी के भाई मनोज दाहिया एवं पत्नि की इच्छानुसार मृतक के नेत्र दान की सहमति जताई, नेत्ररोग विशेषज्ञ डॉ. राकेश राय, आईसीयू टीम एवं बीएमसी सागर नेत्र विभाग की टीम के संयुक्त प्रयास से नेत्र दान की प्रक्रिया को संपन्न कराया गया। मृत्यु के 4 घंटे के अंदर नेत्र दान किया जाता है, अतः उक्त संयुक्त टीम के सफल प्रयास से निर्धारित समयावधि में नेत्र दान संपन्न किया गया। कलेक्टर सुधीर कोचर, सीएमएचओ डॉ. राजेश अठ्या ,सिविल सर्जन डॉ. प्रहलाद पटेल, डॉ. दिवाकर पटेल का विशेष मार्गदर्शन रहा। संयुक्त टीम में सागर से डॉ. पूर्वा एवं बीएमसी टीम तथा दमोह से डॉ. राकेश राय, शैलेश अहिरवाल एवं दीप्ति जोशी की मौजूदगी रही। डॉ. राजेश अठ्या ने कहा कि जीते जी रक्त दान एवं मृत्यु बाद नेत्रदान ही सबसे बड़ा पुण्य का काम है। उन्होंने जनता से अपील की है कि मृत्यु के तुरंत बाद परिजन जिला चिकित्सालय में सूचित करें जिससे कि नेत्र दान की प्रक्रिया निर्धारित समय सीमा में संपन्न की जा सके। ईएमएस / 09/04/2026