राष्ट्रीय
09-Apr-2026


कोलकाता (ईएमएस)। कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल के 15वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को 182 रन का टारगेट दिया है। ईडन गार्डन्स स्टेडियम में लखनऊ ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। पहले बैटिंग करते हुए कोलकाता ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 181 रन बनाए। कोलकाता से अंगकृष रघुवंशी ने 45 और कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 41 रन बनाए। लखनऊ की ओर से प्रिंस यादव, एम सिद्धार्थ, दिग्वेश राठी और आवेश खान ने एक-एक विकेट लिया। सुबोध/०९-०४-२०२६