राष्ट्रीय
09-Apr-2026
...


ईवीएम में कैद हुआ 1906 प्रत्याशियों का भाग्य नई दिल्ली (ईएमएस)। देश के तीन महत्वपूर्ण राज्यों-केंद्रशासित प्रदेशों में गुरूवार को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान समाप्त हो गया है। असम, केरलम और पुडुचेरी में एक ही चरण में वोटिंग हुई। मतदान सुबह 7 बजे शुरू होकर शाम 6 बजे तक चला। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, हजारों पुलिसकर्मी और केंद्रीय बल तैनात रहे। इसके साथ ही तीनों राज्यों के 1906 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद हो गया। चुनाव आयोग के अनुसार असम में 8५.३८ प्रतिशत, केरलम में 7८.01 प्रतिशत और पुडुचेरी में 8९.८१ प्रतिशत वोटिंग हुई। पुडुचेरी में मन्नादिपेट में पोलिंग बूथ पर कांग्रेस और भाजपा समर्थकों में झड़प हो गई। पुलिस ने भीड़ पर लाठीचार्ज किया। पुडुचेरी के सीएम ष्टरू रंगास्वामी वोट डालने के लिए पोलिंग बूथ तक बाइक से पहुंचे। केरलम में पूर्व रक्षा मंत्री और कांग्रेस लीडर एके एंटनी ने तिरुवनंतपुरम में वोट डाला। उन्होंने मीडिया से कहा कि केरलम के लोग भाजपा को पसंद नहीं करते। राज्य में 10 साल के कुशासन की सरकार है। इसलिए इस बार सरकार बदलेगी। वहीं, असम के सीएम हिमंता बिस्व सरमा ने गुवाहाटी में मां कामा या मंदिर में पूजा की। इसके बाद पत्नी के साथ जालुकबाड़ी में वोट डाला। असम में 126 सीटों पर 41 पार्टियों के 722 उ मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, केरलम में 2.71 करोड़ वोटर 890 उ मीदवारों में से अपना नेता चुनेंगे। पुडुचेरी में 20 पार्टियां के 294 कैंडिडेट अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। दोनों राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश में करीब 10 लाख से ज्यादा वोटर्स ने पहली बार मतदान किया। केरलम में 70 साल में पहली बार कोई सीएम हैट्रिक के लिए चुनाव लड़ रहा है। असम में बीजेपी हिमंता बिस्व सरमा के सहारे लगातार तीसरी बार सरकार बनाने का दांव खेल रही है। पुडुचेरी में कांग्रेस से निकले एन. रंगास्वामी पांचवी बार सत्ता में काबिज होने की कोशिश कर रहे हैं।