नई दिल्ली (ईएमएस)। बाबा अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण 15 अप्रैल से शुरू होगा । पंजीकरण की अंतिम तिथि 20 मई है। श्रीअमरनाथ श्राइन बोर्ड ने इसकी घोषणा की है । यह पंजीकरण देश भर के तय बैंक शाखाओं में होगा । यात्रा परमिट “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर मिलेगा । अमरनाथ यात्रा की तारीख जल्द बताई जाएगी । देश के कुल 554 बैंक शाखाओं में पंजीकरण होगा । हर बैंक शाखा को रोज एक तय संख्या दी गई है । हर रास्ते के लिए अलग कोटा होगा। 13 साल से कम उम्र के बच्चों का पंजीकरण नहीं होगा । 70 साल से ज्यादा उम्र के लोगों का भी पंजीकरण नहीं होगा । 6 हफ्ते से ज्यादा गर्भवती महिलाओं का भी पंजीकरण नहीं होगा । इस बार पंजीकरण आधार से होगा। हर यात्री को बायोमेट्रिक ई-केवाईसी के बाद परमिट मिलेगा । यह प्रक्रिया एनआईसी पोर्टल पर होगी । अगर तकनीकी समस्या आई, तो मैनुअल तरीका भी अपनाया जाएगा । यात्रा के इच्छुक लोग बैंक में फोटो और डेटा लेकर पंजीकरण कर सकेंगे । पंजीकरण के लिए आधार कार्ड जरूरी है । हेल्थ सर्टिफिकेट भी जरूरी होगा । सरकार की कोशिश रहेगी इस बार यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिल पाए । यात्रा को आरामदायक बनाने पर जोर है। साथ में सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा । सुबोध/०९-०४-२०२६