राष्ट्रीय
09-Apr-2026


मुंबई(ईएमएस)। महाराष्ट्र में बारामती विधानसभा उपचुनाव में एनसीपी कैंडिडेट और डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार का निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है। नाम वापसी की आखिरी तारीख पर कांग्रेस के आकाश मोरे ने नाम वापस ले लिया। यह सीट अजित पवार के निधन से खाली हुई है। इसके पहले महाराष्ट्र के प्रभारी एआईसीसी महासचिव चेन्निथला ने कहा था कि उन्होंने कांग्रेस की राज्य इकाई से चुनाव से अपना उम्मीदवार वापस लेने को कहा है। हालांकि, सुनेत्रा पवार के सामने अब भी 20 से ज्यादा निर्दलीय उम्मीदवार मैदान में हैं। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने गुरुवार को इसकी घोषणा करते हुए कहा कि यह कदम राज्य की राजनीतिक संस्कृति और मर्यादा को बनाए रखने के लिए उठाया गया है। उन्होंने यह भी साफ किया है कि वह किसी भी अन्य उम्मीदवार को समर्थन नहीं दे रही है। इस फैसले के पीछे सबसे बड़ा कारण अजित पवार का हाल ही में हुआ दुखद निधन बताया जा रहा है। अजित पवार, जो महाराष्ट्र के प्रमुख नेताओं में से एक थे, की मौत एक विमान हादसे में हो गई थी। उनके निधन के बाद बारामती सीट पर उपचुनाव कराया जा रहा है। सुनेत्रा पवार यहां से चुनाव लड़ रही हैं। विनोद उपाध्याय / 09 अप्रैल, 2026