राष्ट्रीय
09-Apr-2026


नई दिल्ली (ईएमएस)। भारत के पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी कतर दौरे पर हैं। ये दौरा देश के साथ आम लोगों के भी सीधे फायदे और घाटे से भी जुड़ा हुआ है। ईरान युद्ध के बाद से दुनिया भर में पेट्रोल और गैस की किल्लत देखी गई। भारत में भी गैस की किल्लत की अटकलों के बीच कालाबाजारी की खबरें आईं। अब जब ईरान और अमेरिका में 15 दिनों का सीजफायर हुआ है, तो भारत के पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी के कतर दौर के अहमियत आसानी से समझी जा सकती है। हरदीप सिंह पुरी दो दिन कतर में हैं। ईरान युद्ध के कारण, सरकारी स्वामित्व वाली कतर एनर्जी ने पिछले महीने पांच साल तक के दीर्घकालिक एलएनजी आपूर्ति अनुबंधों पर अप्रत्याशित घटना (फोर्स मेज्योर) की घोषणा की थी, जिससे इटली, बेल्जियम, दक्षिण कोरिया और चीन जैसे देशों को होने वाली आपूर्ति प्रभावित हुई थी। हालांकि, भारत का विशेष रूप से उल्लेख नहीं किया गया है। सुबोध/०९-०४-२०२६