मिर्ज़ापुर /लखनऊ /नयी दिल्ली (ईएमएस)। संसद के स्थायी उच्च सदन राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष (कैबिनेट मंत्री स्तर) एवं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रति असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्वा शर्मा द्वारा अमर्यादित अपमान जनक टिप्पणी के विरोध में दिल्ली स्थित जंतर-मंतर में कांग्रेस एससी डिपार्टमेंट द्वारा धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया गया है। उक्त अवसर पर हमारे विशेष संवाददाता शशि भूषण दूबे कंचनीय की अखिल भारतीय कांग्रेस एससी डिपार्टमेंट के राष्ट्रीय क्वार्डिनेटर उत्तर प्रदेश के पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी से बातचीत करते हुए उक्त धरना प्रदर्शन के बारे में एवं कांग्रेस अध्यक्ष के अपमान जनक अभद्र टिप्पणी पर बेवाक बातचीत किया गया है। उक्त अवसर पर श्री चौधरी ने जंतर-मंतर पहुंचे एससी समाज के भारी संख्या में कांग्रेसियों एवं एससी एसटी समाज के स्थानीय लोगों के भड़के आक्रोश के बारे में उन्होंने कहा कि श्री खरगे साहब का अपमान भाजपा एवं उसके समय समय पर करवट बदलने वाले असम मुख्यमंत्री हेमंत विश्वा शर्मा को देश के दलित समाज से सार्वजनिक रूप से माफ़ी मांगनी चाहिए। उनका अपमान दलित समाज के उपर सीधे सबसे बड़ा कुठाराघात है। जिसको दलित समाज कत्तई भुला नहीं सकता है। श्री चौधरी ने कहा कि भाजपा का चाल चरित्र सदैव दलित विरोधी रहा है इसीलिए भाजपा के नेताओं द्वारा हमेशा दलितों पर कुठाराघात किया जाता है। उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर से खरगे साहब के अपमान का शंखनाद समूचे देश में ज्वाला के रूप में फ़ैल रहा है और कांग्रेस जन चुप नहीं बैठने वाले हैं। उसके विरोध में 10 अप्रैल को समूचे देश में कांग्रेसियों द्वारा जिला मुख्यालय पर जबरदस्त धरना प्रदर्शन करते हुए भाजपा के दलित विरोधी चेहरा को बेनकाब करेंगे और ईंट का जवाब पत्थर से भी देना पडेगा तो दलित समाज अब चुप नहीं बैठेंगे। दलित समाज के लोग संस्कृति एवं संस्कार के विपरीत आचरण नहीं करते उसका मतलब यह नहीं है कि वह डरते हैं।लोग सम्मान करना अच्छी तरह जानते है। अब चुप बैठने का समय समाप्त हो चुका है सड़क से लेकर संसद तक, हर मंच पर इस अपमान का सशक्त और करारा जवाब दिया जाएगा। राष्ट्रीय चेयरमैन कांग्रेस एससी डिपार्टमेंट के राजेंद्र सिंहपाल गौतम के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन में भगवती प्रसाद चौधरी नेशनल कोऑर्डिनेटर एस0सी0 विभाग मध्य प्रदेश प्रभारी के साथ सैकड़ों की संख्या में दलित समाज के लोग शामिल हुए। आसाम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा द्वारा खड़गे का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान। यह लड़ाई सम्मान की है, यह लड़ाई संविधान की है — और इस लड़ाई में हम एक कदम भी पीछे नहीं हटेंगे। उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले देश भर के जिला एवं शहर कांग्रेस एससी डिपार्टमेंट के अध्यक्षो एवं प्रदेश पदाधिकारियों की कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ बैठक में भी इस अपमान की तीखी प्रतिक्रिया हुई। उक्त अवसर पर कांग्रेस एससी एसटी ओबीसी डिपार्टमेंट के राष्ट्रीय प्रभारी के राजू ने भी देश भर से आये एससी डिपार्टमेंट अध्यक्षो को दिशा-निर्देश जारी किए। *शशि भूषण दूबे कंचनीय