राष्ट्रीय
18-Apr-2026
...


मिसाइल टेस्टिंग के लिए पाक ने जारी किया नोटम, भारत ने भी दिया तुरंत जवाब नई दिल्ली,(ईएमएस)। पिछले कुछ घंटों से पूरे पाकिस्तान में खौफ का माहौल है। पाकिस्तान को डर सता रहा है कि उस पर कभी भी बड़ा हमला हो सकता है। भारत से पाकिस्तान इतना डरता है कि वो अब अपनी बौखलाहट को पूरी दुनिया के सामने दिखा रहा है। अब पाकिस्तान ने एक बेहद ही स्ट्रेटेजिक पॉइंट पर नोटम जारी किया है। नोटम यानी नोटिस टू एयरमैन। बता दें पाकिस्तान ने मिसाइल टेस्टिंग को लेकर नोटम जारी किया जिसमें 20 से 21 अप्रैल तक अरब सागर के एक हिस्से को नो फ्लाई ज़ोन घोषित किया है। रिपोर्ट के मुताबिक जैसे ही पाकिस्तान ने अपना यह कदम उठाया, भारत ने भी तुरंत जवाब दिया। भारत ने पाकिस्तान से दोगुना दायरे में नोटम जारी कर दिया है यानी पाकिस्तान को बिल्कुल भी मौका नहीं दिया। जहां पाकिस्तान का एरिया करीब 200 किमी था, वहीं भारत ने करीब 400 किमी का एरिया कवर कर लिया है यानी यह साफ संदेश दे दिया है पाकिस्तान को भारत सिर्फ जवाब नहीं देता। डबल ताकत से धमाका कर देता है। बता दें नोटम यानी कि नोटिस टू एयरमैन। यह एक आधिकारिक सूचना होती है जो पायलट्स, एयर ट्रैफिक कंट्रोल या फिर एयरलाइंस को दी जाती है कि किस इलाके में उड़ान भरना मना है। कहां सैन्य गतिविधियां चल रही हैं और कहां खतरा हो सकता है यानी ये सीधे-सीधे एक सुरक्षा अलर्ट होता है ताकि कोई हादसा ना हो। इसमें बड़ा खेल यह है कि भारत और पाकिस्तान दोनों ने लगभग एक ही समय पर मिसाइल टेस्टिंग के लिए नोट टर्म जारी कर दिया है, लेकिन फर्क यह है कि भारत का दायरा बड़ा है। टाइमिंग ज्यादा लंबी है और साथ ही अरब सागर में भारत ने अपना एडवांस सर्लांस शिप आईएएस ध्रुव भी तैनात कर दिया है। इसका मतलब साफ है कि भारत सिर्फ सतर्क नहीं है बल्कि पूरी तैयारी के साथ हर मूवमेंट को हर मूव पर यह नजर रख रहा है। जब दुनिया ईरान संकट और ऊर्जा सप्लाई में उलझी है तब भारत अपनी स्ट्रेटेजिक ताकत को क्वाइटली मजबूत कर रहा है। सिराज/ईएमएस 18अप्रैल26 --------------------------------