- इंस्टाग्राम पर हुई थी फ्रेंडशिप, मिलने के बहाने किराये की कार में की ज्यादती - मारने की धमकी देकर लगातार कर रहा था शारीरिक शोषण भोपाल(ईएमएस)। राजधानी में 10वीं कक्षा की छात्रा की शिकायत पर उसके नाबालिग इंस्टाग्राम फ्रेंड के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओ का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी किशोर सीआरपीएफ जवान का बेटा है, उसने पहले तो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिए छात्रा से फ्रेडंशिप की और दोस्ती बढ़ने पर उसे मिलने के बहाने बुलाया। आरोपी किशोर ने किराये पर कार ली और छात्रा को घूमाने के बहाने सुनसान क्षेत्र में ले जाकर उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बना डाला। आरोप यह भी है की उसकी हरकत से परेशान होकर जब छात्रा ने उससे दूरियां बनाते हुए संपर्क तोड़ने की कोशिश करते हुए उससे मिलने से मना किया तब आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी देकर दबाव डालते हुए मिलने पर मजबूर किया। इस तरह धमकाते हुए आरोपी किशोर लंबे समय से उसका दैहिक शोषण कर रहा था। आखिरकार उसकी करतूतो से तंग आकर पीड़ित छात्रा ने सारी बात अपने माता-पिता को बताई। जानकारी लगने पर परिजन उसे थाने लेकर पहुचें और शिकायत की थी। आरोपी किशोर को हिरासत में लेने के बाद बाल संप्रेक्षण गृह में भेज दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार कटाराहिल्स क्षेत्र में रहने वाली 15 वर्षीय नाबालिग किशोरी दसवीं कक्षा की पढ़ाई करती है। बीते समय उसकी पहचान इंस्टाग्राम पर 16 वर्षीय किशोर से हुई थी। उसके पिता सीआरपीएफ में हैं, और वर्तमान में उनकी पोस्टिंग जम्मू-कश्मीर में हैं। आरोपी किशोर भोपाल में ही अपने परिवार के साथ रहकर निजी स्कूल से 11वीं की पढ़ाई कर रहा है। अपनी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि काफी दिनो तक इंस्टाग्राम पर बातचीत के बाद आरोपी ने उसे मिलने के बहाने बुलाया था। जब वह पहुचीं तब आरोपी कार लेकर आया और उसे घूमाने के बहाने ईकोलॉजिकल पार्क में ले गया। वहां सुनसान क्षेत्र में मौका मिलने पर आरोपी छात्र ने जर्बदस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर शादी का वादा कर घटना के बारे में किसी को न बताने की बात कही। पीड़िता उस समय तो चुप रही, लेकिन कुछ दिन बाद आरोपी ने दोबारा छात्रा पर मिलने का दबाव बनाया। लेकिन पीड़िता ने उससे दुरियां बनाते हुए मिलने से मना कर दिया। उसके इंकार करने पर आरोपी छात्र ने उसे जान से मारने की धमकी दी। उसकी धमकी के डर के कारण पीड़िता लगातार उसके बुलाने पर मिलने जाती रही और आरोपी उसका शारीरिक शोषण करता रहा। बीती 23 मार्च को भी आरोपी ने उस पर दबाव बनाकर बुलाया और कार में ले जाकर जबरन संबंध बनाए। आखिरकार तंग आकर छात्रा ने परिवार वालो को आरोपी छात्र की सारी करतूत बता दी। इसके बाद मामला पुलिस के पास जा पहुचां। पुलिस का कहना है की आरोपी छात्र के पास खुद की कार नहीं थी। वह किराये पर कार लेकर पीड़िता से मिलने जाता और कार में ही ज्यादती करता था। हालांकि आरोपी को संप्रेक्षण गृह भेजने के साथ ही पुलिस इस बात की जॉच कर रही है, की नाबालिग को कार किराये पर कौन देता था, और वह किसके नाम पर जारी की गई थी। जुनेद / 18 अप्रैल