- सरेराह इतनी बार चाकू घोपें की आंतें बाहर आ गई - पांच आरोपियो ने उतारा मौत के घाट - तीन बदमाश हत्या के प्रयास के मामले में आये थे जेल से बाहर भोपाल(ईएमएस)। नये शहर के कोलार थाना इलाके में चार दिन पहले जेल से बाहर आए बदमाश ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक पुताई ठेकेदार युवक की सरेराह चाकू से गोदकर हत्या कर दी और फरार हो गए। हत्याकांड को बदमाशो ने मोहल्ले में अपना वर्चस्व दिखाने के लिए अंजाम दिया। बदमाशो ने मृतक को घेरकर धारदार चाकू-छुरी से दस से अधिक वार किये। वारदात पुरानी रंजिश के चलते अंजाम दिया गया है। बताया गया है की मृतक और आरोपी पहले दोस्त थे। लेकिन मृतक आरोपियों द्वारा मोहल्ले में किये जा रहे अनैतिक कामो का विरोध करता था। इसी कारण उसने उनसे बातचीत बंद करते हुए दुरियां बना ली थी। इसी रंजिश के चलते बदमाशों ने उसकी हत्या कर दी। मिली जानकारी के अनुसार सर्वधर्म दामखेड़ा में रहने वाला निखिल सितोले पुत्र सतीश सितोले (20) ठेके लेकर पुताई का काम करता था। बीती रात करीब 9:30 बजे वह घर के बाहर अकेला खड़ा था। उसी समय आरोपी धनु, गोविंद, आशीष, जुगल और गन्नू वहॉ आए और उसे घेरकर चाकू-छुरी से ताबड़तोड़ वार करने शुरु कर दिये। उसे मरणासन्न हालत में छोड़कर सभी आरोपी हथियार लहराते मौके से फरार हो गए। बदमाशो ने निखिल के पेट, पांव और हाथों पर घातक वार किए। पेट में चाकू के गहरे वार से उसकी आंतें बाहर आ गई थीं। परिजनों ने शर्ट से उसका पेट बांधकर उसे इलाज के लिये अस्पताल पहुंचाया था, जहां इलाज के दौरान सुबह तड़के उसकी मौत हो गई। - आरोपियो के गलत कामो का विरोध करने पर हुई थी रंजिश आरोपी जुगल, गोविंद और धनु इलाके के बदमाश हैं, मृतक निखिल की पहले उनसे दोस्ती थी। निखिल के खिलाफ भोपाल और इंदौर में मारपीट के तीन केस दर्ज थे। लेकिन आरोपियो की हरकतों के कारण मृतक ने उसने दूरी बना ली थी। साथ ही निखिल मोहल्ले में की जाने वाली उनकी हरकतों का विरोध करता था। इसी कारण आरोपी उससे रंजिश रखते थे। - हत्या से 1 दिन पहले मारपीट कर दी थी धमकी बताया गया है की बदमाशों ने शुक्रवार शाम को निखिल को चुप रहने के लिये धमकाने की कोशिश की। लेकिन निखिल ने विरोध करते हुए कहा की वह उनक शिकायत पुलिस से कर देगा। इस पर आरोपी उससे हाथ-मुक्कों से मारपीट कर मोहल्ले में न दिखने और मुंह बंद रखने की धमकी देकर फरार हो गए थे। बाद में शुक्रवार रात निखिल घर के बाहर खड़ा होने की जानकारी मिलते ही आरोपियों ने चाकू-छुरी से ताबड़तोड़ वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। - हत्या के प्रयास के मामले में 4 दिन पहले जेल से बाहर आये थे 3 आरोपी आरोपी जुगल, गोविंद और धनु इलाके के बदमाश हैं। हाल ही में हत्या के प्रयास के मामले में जेल से छूटे थे। आरोपी आए दिन इलाके में वर्चस्व कायम रखने के लिये दहशत फैलाते हुए अपने खिलाफ बोलने वालो के साथ जमकर मारपीट करते हैं। मृतक के परिवार वालो ने बताया की आरोपी पुराने बदमाश हैं। पुलिस उनका जुलूस निकाल चुकी है। वे पांच दिन पहले ही जेल से छूटे हैं। सभी आरोपी मोहल्ले में औरतों से छेड़छाड़ करते हैं। नशे में हंगामा करते हुए वाहनों में फोड़फोड़ कर लोगों से मारपीट करते हैं। कोई विरोध करे तो मेरे बेटे जैसा हाल कर देते हैं। - एक आरोपी गिरफ्तार, चार फरार हत्याकांड की सूचना मिलने पर पहुची पुलिस ने बताया की रात 11:30 बजे पुलिस को साधारण झगड़े की सूचना मिली थी। इसमें धनु और आशीष द्वारा हमले की सूचना दी गई। इस आधार पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था। निखिल की मौत के बाद परिजनों ने बताया कि हमलावर दो नहीं, पांच थे। इसके बाद पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर आरोपी धनु को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है, और जल्द सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जुनेद / 18 अप्रैल