क्षेत्रीय
18-Apr-2026
...


- दो बैंक एकाउंट से चार ट्रॉजेक्शन में निकल गये 2 लाख भोपाल(ईएमएस)। शहर के कजलीखेड़ा थाना इलाके में एक किसान को मोबाइल पर एक लिंक को क्लिक करना मंहगा पड़ गया। साइबर ठगो ने किसान के मोबाइल को हैक कर उनके दो बैंक अकाउंट से 2 लाख रुपए उड़ा लिए। पुलिस ने बताया कि बैरागढ़ चींचली के रहने वाले अबरार खान (30) पेशे से खेती-किसानी करते हैं। 8 अप्रैल 2026 को उनके मोबाइल पर एक लिंक के साथ मैसेज आया था। अबरार ने लिं पर क्लिक किया इसके बाद उनका पूरा मोबाइल हैक हो गया। अबरार के खाते से 50 हजार रुपए कट गये, परेशान अबरार तुरंत ही घर से बैंक जाने के लिये निकले। बैंक अबरार के घर से 500 मीटर की दूरी पर है। वहॉ पहुंचने तक ही आरोपियों ने अबरार के खाते से पैसे निकाल लिए थे। बैंक पहुंचने तक अबरार के मोबाइल पर यूपीआई के जरिए पैसे ट्रांसफर होने के मैसेज आते रहे। इसके बाद बैंक ने उनका खाता ब्लॉक किया। जब अबरार ने बैंक कर्मचारियो से अपनी रकम ट्रांसफर होने के संबध में जानकारी मांगी। तब उन्हें बताया गया की पैसे यूपीआई के जरिए ट्रांसफर हुए हैं। पैसे कहां गए, फिलहाल बैंक को भी इसकी जानकारी नहीं है। पुलिस ने बताया कि बैंक और पीड़ित से मिली जानकारी के अनुसार, जब अबरार के खाते से पैसे कटने शुरू हुए, वह तुरंत बैंक पहुंच गए थे। इस दौरान उनके खाते से डेढ़ लाख रुपए कट चुके थे। जब अबरार ने बैंक को पैसे कटने की जानकारी दी, बैंक ने उनका खाता ब्लॉक करने की प्रक्रिया शुरू कर दी। इस प्रक्रिया के दौरान भी अबरार के खाते से 50 हजार रुपए और कट गए। हालांकि खाता ब्लॉक होने के बाद उनके पैसे नहीं कटे। पीड़ित किसान के एक ही बैंक में दो खाते हैं। दोनों में उन्होंने पैसे जमा कर रखे थे। आरोपी ने पहले उनके एक खाते से 50-50 हजार रुपए करके दो बार में 1 लाख रुपए निकाल लिए। इसके बाद उनके दूसरे खाते से भी 50-50 हजार रुपए करके दो बार में 1 लाख रुपए और निकाल लिए। इस प्रकार आरोपी ने उनके खाते से कुल 2 लाख रुपए निकाल लिए। पुलिस ने बैंक को लेटर लिखकर उच्च अधिकारियों से जानकारी लेने को कहा है। पुलिस का कहना है कि बैंक से जानकारी मिलने के बाद आगे की जॉच की जा सकेगी। जुनेद / 18 अप्रैल