-धर्मांतरण के खिलाफ बैठक करते पदाधिकारी हाथरस (ईएमएस)। प्रखंड सासनी में विश्व हिंदू परिषद की एक बैठक दयानंद बाल विद्यालय में आयोजित की गई, जिसमें धर्मांतरण और तथाकथित ‘लव जिहाद’ के मुद्दों पर चर्चा करते हुए सख्त कानून बनाने की मांग उठाई गई।बैठक को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष डॉ. अमित भार्गव ने कहा कि इन विषयों पर गंभीरता से कार्रवाई की आवश्यकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ संगठित समूहों द्वारा सुनियोजित तरीके से ऐसे मामलों को बढ़ावा दिया जा रहा है। साथ ही युवतियों को सतर्क रहने की सलाह भी दी गई।बजरंग दल के संयोजक अंकित उपाध्याय और सहसंयोजक विक्की कुशवाहा ने कहा कि इन मामलों को रोकने के लिए मौजूदा कानूनों को और अधिक प्रभावी बनाया जाना चाहिए, ताकि दोषियों में भय बना रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष योगेश वार्ष्णेय ने की, जबकि संचालन प्रखंड मंत्री जगदीश प्रसाद शर्मा ने किया। बैठक में विभिन्न पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे और संगठन की ओर से समाज में जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया।इस दौरान विद्याभूषण गर्ग, हेमंत कौशल, सचिन भार्गव, जयपाल सिंह कुशवाह, जितेंद्र सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।