पूर्णिया, (ईएमएस)। पूर्णिया के जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार भा०प्र०से० की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना अंतर्गत योजनाओं के कार्यान्वयन की जाँच से संबंधित बैठक आयोजित किया गया। जिसमें बुडको द्वारा क्रियान्वित कराये जा रहे, सभी योजनाओं का विस्तृत समीक्षा किया गया। इस समीक्षा बैठक में नगर आयुक्त नगर निगम पूर्णिया, अपर समाहर्त्ता, सभी संबंधित विभागों के कार्यपालक अभियंता, सभी संबंधित कार्यपालक पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी, परियोजना निदेशक, बुडको, पूर्णिया एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। परियोजना निदेशक, बुडको, पूर्णिया के द्वारा बताया गया की वित्तीय वर्ष 2024-25 में 52 योजनाओं की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान किया गया था। इन योजनाओं में से कुल 51 योजनाओं का निविदा आमंत्रित कर 50 योजनाओं का कार्य आवंटित किया गया। 01 योजना का निविदा का निष्पादन बुडको मुख्यालय स्तर पर प्रक्रियाधीन है। जिसमें 39 योजनाओं का कार्य पूर्ण करा लिया गया है। 08 योजनाओं का कार्य प्रगति पर है, जो अधिकांशतः योजनाएं अप्रैल से मई, 2026 तक पूर्ण हो जायेगा। साथ ही वित्तीय वर्ष 2025-26 में 52 योजनाओं की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान किया गया था। इन योजनाओं में से कुल 48 योजनाओं का निविदा आमंत्रित कर 47 योजनाओं का कार्य आवंटित किया गया। 01 योजना का निविदा का निष्पादन बुडको मुख्यालय स्तर पर प्रक्रियाधीन है। 01 योजना का प्रशासनिक स्वीकृति नगर विकास एवं आवास विभाग से प्रक्रियाधीन है और 3.50 करोड़ रूपये से अधिक प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त कर 03 योजनाओं का निविदा बुडको मुख्यालय से आमंत्रित करने हेतु प्रक्रियाधीन है। इसमें 08 योजनाओं का कार्य पूर्ण करा लिया गया है। 30 योजनाओं का कार्य प्रगति में है, जो अधिकांशतः अप्रैल से मई, 2026 तक पूर्ण हो जायेगा। जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा पूर्ण योजनाओं की गुणवत्ता की जाँच करने हेतु सभी संबंधित कार्यपालक पदाधिकारी को निदेशित किया गया है। जो योजना प्रगति में है,उसे त्वरित रूप से कार्य कराते हुये अविलंब पूर्ण करने के लिए परियोजना निदेशक, बुडको, पूर्णिया को निदेशित किया गया है। सात निश्चय-2 अंतर्गत शवदाह गृह योजना के संबंध में परियोजना निदेशक द्वारा बताया गया की योजना पूर्ण करा लिया गया है। इसमें विद्युत कनेक्शन नगर निगम के द्वारा लगाया जायेगा। जिला पदाधिकारी द्वारा अविलंब शवदाह गृह में विद्युत कनेक्शन लगाने हेतु नगर आयुक्त, पूर्णिया को निदेशित किया गया है। साथ ही साथ दिनांक 29 अप्रैल तक शवदाह गृह का संचालन करने हेतु योजना का हस्तांतरण करने के लिए परियोजना निदेशक, बुडको, पूर्णिया को निदेशित किया गया। स्ट्रॉम वाटर ड्रेनेज योजना के संबंध में परियोजना निदेशक द्वारा बताया गया की इस कार्य को 35 प्रतिशत पूर्ण करा लिया गया है। अभी कार्य प्रगति में है, त्वरित रूप से कार्य पूर्ण कराने हेतु अथक प्रयास किया जा रहा है। जिला पदाधिकारी द्वारा इस कार्य को त्वरित रूप से पूर्ण कराने हेतु परियोजना निदेशक, बुडको, पूर्णिया को निदेशित किया गया है। अमृत 2.0 अंतर्गत पूर्णिया जलापूर्ति योजना की प्रशासनिक स्वीकृति 284.78 करोड़ रुपया प्राप्त हुआ है। इस योजना का निविदा बुडको मुख्यालय स्तर से प्रक्रियाधीन है। पूर्णिया में अंतर-राज्यीय बस टर्मिनल का विकास योजना की प्रशासनिक स्वीकृति 56.03 करोड़ रुपया प्राप्त हुआ है। इस योजना का निविदा बुडको मुख्यालय स्तर से प्रक्रियाधीन है। जिला पदाधिकारी द्वारा सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया की उक्त सभी योजनाएं सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाएं हैं। इन योजनाओं को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। संतोष झा-१८ अप्रैल/२०२६/ईएमएस