राज्य
22-Apr-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) द्वारका प्रसाद पाल, उस्ताद वीरेंद्र सिंह ठाकुर और बहादुर सिंह ठाकुर कि स्मृति मे श्री बलभीम व्यायामशाला द्वारा इंदौर सम्राट कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया जिसमें हुए कुश्तियों के शानदार मुकाबलों में पहलवानों ने एक सेक्स बढ़कर एक पैंतरे अपनाएं। रणजीत यादव पहलवान के अनुसार दंगल की मुख्य कुश्ती में मोहित कुंदु ने आकाश यादव को तथा आयुष धीरज ठाकुर ने मयूर माडवा को आसमान दिखाया एवं जतिन पाठक राज सोलंकी, शिवम यादव ललित कौशल के बीच मुकाबला बराबरी पर रहा। दगंल में अतिथि के रूप में अर्जुन ठाकुर, धीरज ठाकुर, दीपु यादव, बंटी खलीफा, संजय शुक्ला, निम्बू पहलवान, राधेश्याम पहलवान, गोले पहलवान, नान पहलवान, प्रेम विजयवर्गीय, हैप्पी वर्मा, वीरेंद्र गुप्ता, ओम प्रजापत, कल्लू पहलवान, राकेश पाल, संदीप पहलवान मौजूद रहे। दंगल के आयोजक सन्नी यादव, शुभम पाल थे। अंत में आभार मनीष मुहाले ने माना। आनंद पुरोहित/ 22 अप्रैल 2026