राज्य
22-Apr-2026


*शशि भूषण दूबे कंचनीय/संतोष यादव डंगहर* मीरजापुर (ईएमएस)। भीषण गर्मी और लू के चलते जब लोग घरों से निकलने से बच रहे हैं, ऐसे में नगर विधायक रत्नाकर मिश्र ने बुधवार को गैपुरा मंडल के ग्राम तिलई में सड़क के गड्ढों का स्थलीय निरीक्षण किया। सड़क पर बने बड़े गड्ढों और जलभराव से ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है।विधायक ने मौके से ही वीडियो कॉल कर अधिकारियों को जर्जर सड़क की स्थिति दिखाई और तत्काल मरम्मत के सख्त निर्देश दिए। विकास कार्यों को लेकर विधायक रत्नाकर मिश्र हमेशा चर्चा में रहते हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि जनता को असुविधा नहीं होने दी जाएगी। निरीक्षण के दौरान पुलिसकर्मी व ग्रामीण मौजूद रहे। ईएमएस/मोहने/ 22 अप्रैल 2026