*शशि भूषण दूबे कंचनीय/संतोष यादव डंगहर* मीरजापुर (ईएमएस)। पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा पुलिस कार्यालय मीरजापुर का किया गया वार्षिक निरीक्षण पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा पुलिस कार्यालय मीरजापुर का वार्षिक निरीक्षण किया गया । इस दौरान पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं पत्रव्यवहार शाखा, आंकिक शाखा, अभियोजन शाखा, अपराधशाखा आइ0जी0आर0एस0, महिला सम्मान प्रकोष्ठ डी0सी0आर0बी0, विषेश जांच प्रकोष्ठ, जनसूचना सेल, नक्सल सेल, पेशी पुलिस अधीक्षक इत्यादि शाखाओं के पत्रावली व अभिलेखों का निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक निर्देश दिया गया । इसी क्रम में पुलिस कार्यालय के सभी कार्यालयों व परिसर का निरीक्षण कर सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक निर्देश। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी सदर सहित पुलिस कार्यालय के अन्य अधिकारी और कर्मचारीगण मौजूद रहें । ईएमएस/मोहने/ 22 अप्रैल 2026