क्षेत्रीय
22-Apr-2026


बालाघाट (ईएमएस). जिला पंचायत बालाघाट की सामान्य सभा की बैठक 23 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से जिला पंचायत कार्यालय के सभा कक्ष में आयोजित की गई है। बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष सम्राट सिंह सरसवार करेंगे। इस बैठक में पिछली सामान्य सभा के पालन प्रतिवेदन की समीक्षा, शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा, सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण विभाग के कार्यों की समीक्षा, वन विभाग के कार्यों की समीक्षा, आदिम जाति कल्याण विभाग के कार्यों की समीक्षा तथा प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना के अंतर्गत प्रगति की समीक्षा शामिल है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक सराफ ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे बैठक में आवश्यक अभिलेख एवं पूर्ण जानकारी के साथ अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें। भानेश साकुरे / 22 अप्रैल 2026