क्षेत्रीय
22-Apr-2026
...


बालाघाट (ईएमएस). जिले में खनिजों के अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण पर रोक लगाने के लिए खनिज अमले द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 22 अप्रैल को तहसील लालबर्रा एवं बालाघाट क्षेत्र में छापामार कार्रवाई करते हुए अवैध रेत परिवहन में संलिप्त दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त की गईं। उपसंचालक खनिज फरहज जहॉ ने बताया कि पहली कार्रवाई ग्राम ददिया, तहसील लालबर्रा में की गई, जहां ट्रैक्टर क्रमांक एमपी 50 एए 2449 के साथ ट्रॉली में अवैध रूप से रेत परिवहन करते पाए जाने पर चालक चंचल पिता शिवपाल चौहान निवासी ददिया के वाहन को जप्त किया गया। वहीं दूसरी कार्रवाई नर्मदानगर, तहसील बालाघाट में की गई, जहां ट्रैक्टर क्रमांक एमपी 50 ए 5723 के साथ ट्रॉली में अवैध रेत परिवहन करते पाए जाने पर चालक राकेश पिता बुधराम लीलारे निवासी गायखुरी के वाहन को जप्त किया गया। जप्त किए गए दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉली के विरुद्ध मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण का निवारण) नियम 2022 के तहत नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन गतिविधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी। भानेश साकुरे / 22 अप्रैल 2026