क्षेत्रीय
22-Apr-2026
...


जनगणना 2027 में स्व-गणना बढ़ाने के निर्देश समर्थन मूल्य खरीदी, जल संरक्षण और नगरीय निर्माण पर फोकस सीएम हेल्पलाइन, ऋण वितरण और योजनाओं की समीक्षा की बालाघाट (ईएमएस). कलेक्टरेट सभाकक्ष में आयोजित टीएल बैठक में कलेक्टर मृणाल मीना ने समय सीमा प्रकरणों की सख्ती से समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी। बैठक में कलेक्टर मृणाल मीना ने विभिन्न विभागों के लंबित समय सीमा प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा की। बैठक में जनगणना 2027 की समीक्षा के दौरान स्व-गणना की धीमी गति पर कलेक्टर ने नाराजगी जताई। उन्होंने सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को 22 अप्रैल को अनिवार्य रूप से स्व-गणना करने तथा आम नागरिकों को भी इसके लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। यह प्रक्रिया 30 अप्रैल तक ऑनलाइन चलेगी, जिसके बाद 1 से 30 मई तक घर-घर सर्वे होगा। समर्थन मूल्य पर गेहूं और चना खरीदी की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने किसानों को समय पर स्लॉट बुक कराने के निर्देश दिए। उन्होंने खरीदी केंद्रों पर छाया, पेयजल सहित आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने पर जोर दिया। जिले में चना खरीदी 28 मई तक जारी रहेगी। निगरानी के निर्देश डीजल, पेट्रोल और एलपीजी की आपूर्ति पर सतत निगरानी रखने के निर्देश देते हुए कलेक्टर ने उपभोक्ताओं को सुगमता से उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में बताया गया कि जिले में इनकी कोई कमी नहीं है। सीएम हेल्पलाइन पर सख्त चेतावनी सीएम हेल्पलाइन और अन्य योजनाओं की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि शिकायतों का समय पर निराकरण न होने पर संबंधित अधिकारियों का वेतन रोका जाएगा। जनसुनवाई और जनआकांक्षा पोर्टल पर दर्ज आवेदनों के त्वरित निराकरण के भी निर्देश दिए गए। युवाओं को रोजगार से जोडऩे पर जोर प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत प्रशिक्षित युवाओं को ऋण दिलाकर रोजगार से जोडऩे के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने कहा कि बैंक में कोई भी ऋण प्रकरण अनावश्यक लंबित नहीं रहना चाहिए और विभाग समन्वय बनाकर शीघ्र ऋण उपलब्ध कराएं। भानेश साकुरे / 22 अप्रैल 2026