जनगणना के प्रथम चरण से संबंधित सभी कार्यों को नियत समय में बेहतर ढंग से पूर्ण करने के दिये निर्देश भोपाल(ईएमएस)। जनगणना-2027 के तहत प्रथम चरण में ऑनलाईन स्व-गणना फार्म भरने का कार्य किया जा रहा है। इसी तारतम्य में बुधवार को निगम आयुक्त श्रीमती संस्कृति जैन ने जनगणना से संबंधित ऑनलाईन स्व-गणना फार्म भरा। निगम आयुक्त श्रीमती जैन ने निर्देशित किया कि जनगणना-2027 के तहत प्रथम चरण के सभी कार्यों को नियत समय में बेहतर ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। भारत की जनगणना-2027 के तहत प्रथम चरण में गत 16 अप्रैल 2026 से 30 अप्रैल 2026 तक ऑनलाईन स्व-गणना फार्म भरने का कार्य किया जा रहा है। इसी तारतम्य में जनगणना कार्य में संलग्न कर्मचारियों ने बुधवार को निगम आयुक्त श्रीमती संस्कृति जैन के पास पहुंचकर ऑनलाईन स्व-गणना फार्म भराने का आग्रह किया जिस पर निगम आयुक्त श्रीमती जैन ने ऑनलाईन स्व-गणना फार्म भरा और स्व-गणना एवं पोर्टल पर पंजीयन के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी भी प्राप्त की। निगम आयुक्त ने निर्देशित किया कि जनगणना-2027 के प्रथम चरण के सभी कार्यों को सुगमता व सुचारू रूप से सुनिश्चित कराने के निर्देश भी दिए। हरि प्रसाद पाल / 22 अप्रैल, 2026