भोपाल(ईएमएस)। अखिल भारतीय साहित्य परिषद्, मध्यभारत प्रान्त एवं भोपाल इकाई के संयुक्त तत्त्वावधान में “आत्मबोध से विश्वबोध” विषयक संगोष्ठी का आयोजन 24 अप्रैल 2026, शुक्रवार, शाम 5:00 बजे दुष्यंत संग्रहालय, शिवाजी नगर, भोपाल में किया जाएगा। यह संगोष्ठी भारतीय ज्ञान परंपरा के मूल सूत्र आत्मबोध से विश्वबोध पर केंद्रित होगी, जिसमें व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के समन्वित विकास पर विचार-विमर्श किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता ऋषि कुमार मिश्र, निदेशक, मुक्तिबोध सृजनपीठ, साहित्य अकादमी मध्यप्रदेश करेंगे। मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. मुकेश मिश्रा, निदेशक, दत्तोपंत ठेंगड़ी शोध संस्थान, भोपाल उपस्थित रहेंगे। सारस्वत अतिथि के रूप में आशुतोष शर्मा, महामंत्री, अखिल भारतीय साहित्य परिषद्, मध्य भारत प्रान्त सहभागिता करेंगे। विशिष्ट अतिथियों में प्रांतीय उपाध्यक्ष, अभासाप मध्यभारत प्रान्त श्रीमती ममता वाजपेयी, दिनेश याग्निक एवं सुनील पाँसे उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम का बीज वक्तव्य डॉ. नुसरत मेहदी, अध्यक्ष, अभासाप भोपाल इकाई एवं निदेशक, उर्दू अकादमी द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। स्वागत वक्तव्य श्रीमती सुनीता यादव, महामंत्री, अभासाप भोपाल इकाई देंगी। कार्यक्रम का संचालन युवा साहित्यकार पुरु शर्मा करेंगे। अखिल भारतीय साहित्य परिषद्, भोपाल इकाई तथा भोपाल संभाग व नर्मदापुरम संभाग की प्रांतीय, संभागीय एवं जिला इकाइयों के समस्त दायित्ववानों ने साहित्यप्रेमियों, शिक्षाविदों, विद्यार्थियों एवं नागरिकों से कार्यक्रम में सादर सहभागिता का आग्रह किया है। हरि प्रसाद पाल / 22 अप्रैल, 2026