राज्य
22-Apr-2026


इंदौर (ईएमएस)। जिला प्रशासन में कार्य व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और विभागीय कार्यों में गति लाने की दृष्टि से कलेक्टर शिवम वर्मा ने प्रशासनिक अमले के दायित्वों में आंशिक फेरबदल किया है। जारी आदेश के तहत अपर कलेक्टर नवजीवन विजय पवार को उनके वर्तमान विभागीय कर्तव्यों के साथ-साथ अब जिले में जनगणना कार्य का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। कलेक्टर द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। गौरतलब है कि आगामी जनगणना संबंधी तैयारियों और विभिन्न विभागों के बीच प्रशासनिक समन्वय को बेहतर बनाने के उद्देश्य से यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। अब जिले में जनगणना से जुड़ी सभी गतिविधियों का पर्यवेक्षण और मॉनिटरिंग पवार के निर्देशन में संपन्न होगी। प्रकाश/22 अप्रैल 2026