राज्य
नई दिल्ली (ईएमएस)। जम्मू-कश्मीर में बारामूला के सांसद अब्दुल राशिद शेख ने अंतरिम बेल के लिए दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दी है। वह अपने बीमार, बुजुर्ग पिता से मिलने के लिए अंतरिम बेल मांग रहे हैं। बता दें कि पटियाला हाउस कोर्ट ने कल उनकी अर्जी खारिज कर दी थी। हाई कोर्ट अगले हफ्ते उनकी अर्जी पर सुनवाई कर सकता है। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/25/ अप्रैल /2026