राज्य
25-Apr-2026
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में पिछले 24 घंटों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में अधिक बदलाव नहीं देखने को मिला। इस दौरन अधिकतम तापमान 42–43 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत भीषण गर्मी और लू की मार झेल रहा है। इससे आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लोगों के लिए घर से बाहर निकलना ऐसा हो गया है जैसे आग की भट्टी में तपना। दिल्ली का हाल तो और बेहाल है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, आने वाले दिनों में राजाधानी के गर्मी से कोई राहत मिलती नहीं दिखाई दे रही। शनिवार (25 अप्रैल) को भी दिल्ली में भीषण गर्मी रहेगी और लू से आम जनता को परेशानी होगी। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में पिछले 24 घंटों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में अधिक बदलाव नहीं देखने को मिला है। इस दौरन न्यूनतम तापमान 23 से 26 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 42–43 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। हालांकि, दिल्ली के कई इलाकों में तापमान सामान्य से 1.6 से 3.0 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। आईएमडी के अनुसार, दिल्ली का न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच और अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। इस दौरान हवा की गति 15–25 किमी/घंटा रहने का अनुमान है। आज आसमान में आंशिक रूप से बादल छाये रहने की संभावना है और कुछ इलाकों में तेज हवाएं और धूल भरी आंधी चल सकती है जिससे दृश्यता प्रभावित होने की संभावना है। दिल्ली की जनता के लिए आज का दिन ककुल मिलाकर काफी गर्म रहने की संभावना जताई गई है। - ईएमएस/25/ अप्रैल /2026