राज्य
25-Apr-2026
...


महापौर श्रीमती मालती राय ने लगभग 30 लाख रूपये की लागत से होने वाले उक्त कार्यों का भूमिपूजन किया भोपाल(ईएमएस)। महापौर श्रीमती मालती राय ने गुलमोहर कालोनी स्थित अटल पार्क में सामुदायिक भवन व बाउण्ड्रीवाल निर्माण हेतु भूमिपूजन किया यह कार्य लगभग 30 लाख रूपये की लागत से कराये जा रहे हैं। महापौर श्रीमती मालती राय ने शनिवार को वार्ड क्र. 50 के अंतर्गत जी-3 गुलमोहर कालोनी स्थित अटलपार्क में लगभग 30 लाख रूपये की लागत से निर्मित होने वाले सामुदायिक भवन एवं बाउण्ड्रीवाल निर्माण हेतु विधिवत भूमिपूजन किया। इस अवसर पर महापौर परिषद की सदस्या श्रीमती सुषमा बावीसा, पूर्व निगम परिषद अध्यक्ष डॉ. सुरजीत सिंह चैहान, बीडीए के पूर्व उपाध्यक्ष सुनील पांडे के अलावा विकास वीरानी, राजकुमार विश्वकर्मा, अजय श्रीवास्तव ‘‘नीलू’’ सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकगण मौजूद थे। हरि प्रसाद पाल / 25 अप्रैल, 2026