राज्य
26-Apr-2026


- 246 स्थायी और 116 गिरफ्तारी वारंट तामील - निगरानी बदमाश, गुंडे, चाकूबाज, जिलाबदर अपराधियों की की गई चेकिंग भोपाल(ईएमएस)। राजधानी भोपाल में जोन-4 की थाना पुलिस टीमो द्वारा शनिवार-रविवार की रात कॉम्बिंग गश्त की गई। इस दौरान 246 स्थायी वारंट और 116 गिरफ्तारी वारंट सहित 362 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। जानकारी के अनुसार भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार के निर्देश पर एक साथ सघन अभियान चलाया गया। इस दौरान जोन-04 में सबसे ज्यादा कार्रवाई करते हुए 141 स्थायी और 57 गिरफ्तारी वारंट तामील कराये गये। वहीं जोन-3 में भी पुलिस टीमो ने ताबड़तोड़दबिश देते हुए 105 स्थायी और 59 गिरफ्तारी वारंट तामील कराये। इस दौरान निगरानी बदमाश, गुंडे, चाकूबाज और जिलाबदर अपराधियों के ठिकालनो पर सरप्राइस दबिश देते हुए उन्हें चैक किया गया। अभियान के दौरान निशातपुरा इलाके में नशीले पदार्थो की तस्करी के मामले में पुराने वारंटी को हथियार सहित दबोचा गया। वहीं छोला मंदिर में अपहृत नाबालिग को सकुशल बरामद करते हुए इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही अलग-अलग थाना इलाको में अपहरण, अवैध हथियार सहित अन्य मामलों में कई आरोपी भी पुलिस के हत्थे चढ़े। - इन थानो की टीमो ने की कार्यवाही कॉम्बिंग गश्त में जोन-03 की जोन-4 की चूनाभट्टी पुलिस ने 10, कोलार टीम ने 22, कजलीखेड़ा से एक, निशातपुरा टीम ने 55, गांधीनगर पुलिस टीम ने 21, छोला मंदिर पुलिस ने 44, बैरागढ़ इलाके में 32, खजूरी सड़क टीम द्वारा 9 गिरफ्तारी और स्थायी वारंट तामील कराये गये। वहीं जोन-3 में अभियान के दौरान कोतवाली पुलिस ने 6, तलैया टीम ने 34, श्यामला हिल्स पुलिस ने 6, शाहजहांनाबाद थाना पुलिस ने 26, कोहेफिजा पुलिस ने 15, टीला जमालपुरा टीम ने 11, हनुमानगंज पुलिस ने 30, मंगलवारा टीम ने 10 और गौतम नगर पुलिस ने 27 वारंटज्ञे की तामीली करते हुए आरोपियो को गिरफ्तार किया। - किशोरी को किडनैप करने वाला इनामी आरोपी धराया कॉम्बिंग गश्त के दौरान थाना निशातपुरा इलाके में एनडीपीएस एक्ट के मामले में 3 साल पुराने स्थायी वारंट में आरोपी जावेद खान को धारदार हथियार सहित गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट का मामला भी कायम किया गया है। वहीं थाना छोला मंदिर पुलिस ने साल 2024 में अगवा की गई नाबालिग किशोरी को सकुशल दस्तयाब करते हुए उसका अपहरण करने वाले 3 हजार के इनामी आरोपी को भी दबोच लिया। थाना निशातपुरा पुलिस ने 5 आरोपियों की गिरफ्तारी की वही कोलार पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा। शहर के उपनगर थाना बैरागढ़ क्षेत्र से साल 2025 के अपहरण के प्रकरण में टीम द्वारा फरार आरोपी को गिरफ्तार किया गया। इधर मंगलवारा थाना पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना पर एक आरोपी को धारदार तलवार के साथ गिरफ्तार किया है। - अभियान का उद्देश्य अपराधियों की धरपकड़, गुंडे बदमाशो पर नकेल कसना अफसरो ने बताया की काबिंग गश्त के दौरान निगरानी बदमाशों, गुंडों, चाकूबाजों एवं जिलाबदर अपराधियों की चेकिंग की गई। इस अभियान का उद्देश्य अपराधियों की धरपकड़, लंबित वारंटों की तामीली करने के साथ ही असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाना है। जुनेद / 26 अप्रैल