राष्ट्रीय
26-Apr-2026


कानपुर(ईएमएस)। यूपी में 42 हजार होमगार्ड पदों पर भर्ती के लिए इन दिनों परीक्षा चल है। कानपुर में एआई से एग्जाम में नकल कराने में पुलिस ने केमेस्टी के लेक्चरर समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। बीएनएसडी इंटर कालेज के प्रवक्ता और शिक्षक नेता अखिलेश ने दो ट्यूशन टीचरों को बगैर ड्यूटी कॉलेज में कक्ष निरीक्षक बनाया। सभी नकल कराने की तैयारी कर रहे थे। पेपर को कॉपी करने के लिए प्रिंटर और एआई से सवालों के जवाब के लिए एनसीसी के बंद क्लास में तैयारी की थी। पुलिस ने तीनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। प्रदेश के 1053 केंद्रों पर शनिवार से शुरू हुई परीक्षा 27 अप्रैल तक चलेगी। इसमें 25 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा को देखते हुए पूरे प्रदेश में पुलिस अलर्ट मोड पर है। 2 घंटे की परीक्षा 100 अंकों की है, जिसमें वैकल्पिक सवाल पूछे जा रहे हैं। विनोद उपाध्याय / 26 अप्रैल, 2026