राज्य
इन्दौर (ईएमएस) विगत पंद्रह वर्षों से गंभीर बीमारी से जूझ रहे युवक ने गत 12 अप्रैल को अपने घर में फांसी लगा ली थी। उसे छोटे भाई ने अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां कल इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामला खजराना थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार अय्यूब पिता इब्राहिम शेख उम्र पैंतालीस साल को उसका भाई सलीम 12 अप्रैल की रात में एमवाय अस्पताल लेकर आया था। कल रात उसकी वहां मौत हो गई। अय्यूब के परिजनों ने बताया कि वह करीब 15 सालों से गंभीर बीमारी से जूझ रहा था। इसके चलते वह काम पर भी नहीं जा पाता था। उसने शादी भी नहीं की थी। वह अपनी इस हालत से परेशान था जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। आनंद पुरोहित/ 26 अप्रैल 2026