राज्य
26-Apr-2026


हाथरस (ईएमएस)। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ने जानकारी दी है कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड की योजनाओं के अंतर्गत पुरस्कार हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इसके तहत कम से कम तीन वर्ष पुरानी स्थापित इकाइयों तथा विभागीय प्रशिक्षण प्राप्त उद्यमियों का चयन किया जाएगा, जो स्वयं के संसाधनों से अपना कार्य संचालित कर रहे हैं।इच्छुक एवं पात्र उद्यमी अपना आवेदन पत्र प्राप्त कर जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, श्यामकुंज, हाथरस में 30 अप्रैल 2026 तक जमा कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया जनपद स्तर पर गठित समिति के माध्यम से की जाएगी।अधिकारी के अनुसार, चयन का आधार न्यूनतम पूंजी निवेश पर अधिकतम रोजगार सृजन करने वाली इकाइयां होंगी। साथ ही, पूर्व में पुरस्कृत इकाइयों को इस प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा। ईएमएस/नीरज चक्रपाणी/ 26 अप्रैल 2026