भोपाल (ईएमएस) । भोपाल देहात पुलिस द्वारा “ऑपरेशन फेस” (Facial Authentication & Compliance Enforcement) के अंतर्गत फर्जी सिम कार्ड एक्टिवेशन के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए थाना बैरसिया पुलिस ने 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। -आरोपियों द्वारा एक ही व्यक्ति के चेहरे पर 75 फर्जी सिम जारी किए गए। -फर्जी आईडी का उपयोग कर अलग-अलग नाम एवं पते पर सिम कार्ड एक्टिव किए गए। -आरोपियों ने ग्राहकों के दस्तावेजों का दुरुपयोग कर फर्जी सिम जारी किए। -आरोपियों के कब्जे से 02 मोबाइल फोन एवं 02 सिम कार्ड जप्त किए गए। भोपाल (ईएमएस) । पुलिस अधीक्षक । रामशरण प्रजापति के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. नीरज चौरसिया तथा एसडीओपी बैरसिया सुश्री वैशाली सिंह कराहलिया के मार्गदर्शन में राज्य साइबर पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा “ऑपरेशन FACE” के तहत प्रदेशभर में एक ही चेहरे पर जारी फर्जी सिमों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु निर्देश दिए गए थे। दिनांक 24.02.2026 को दूरसंचार विभाग (DoT) से प्राप्त जानकारी के आधार पर कार्रवाई की गई। DoT द्वारा ASTR (AI आधारित Facial Recognition Tool) के माध्यम से ऐसे मामलों की पहचान की गई, जिनमें एक ही व्यक्ति के चेहरे पर 75 या उससे अधिक सिम अलग-अलग नाम एवं पते पर जारी किए गए थे। जांच में पाया गया कि: 63 सिम इरफान निवासी ग्राम सोहाया थाना बैरसिया द्वारा जारी किए गए। 03 सिम प्रदीप कुशवाह (निवासी बसई बैरसिया) द्वारा जारी किए गए। सिमों में अब्दुल फराज एवं शहबाज खान एवं सौरभ मौहबे के दस्तावेजों का दुरुपयोग किया गया। उक्त कृत्य भारतीय दण्ड संहिता की धारा 419,420, आईटी एक्ट की धारा 66C एवं दूरसंचार अधिनियम 2023 की धारा 42(3)(e), 42(6) के अंतर्गत अपराध पाए जाने पर मामला पंजीबद्ध किया गया। तरीका वारदात: आरोपी पीओएस एजेंट के रूप में कार्यरत थे। कंपनी द्वारा अधिक सिम बिक्री पर प्रोत्साहन राशि दिए जाने के लालच में आरोपियों ने लगभग 250 फर्जी सिम एक्टिव किए। आरोपी ग्राहकों के दस्तावेजों की फोटो कॉपी रख लेते थे और उन्हीं का दुरुपयोग कर अलग-अलग नाम व पते पर फर्जी सिम जारी करते थे। पुलिस कार्यवाही: थाना बैरसिया पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपी इरफान पिता रशीद खां निवासी ग्राम सोहाया एवं प्रदीप पिता बंशीलाल कुशवाह निवासी बसई बैरसिया को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से 02 मोबाइल फोन एवं 02 सिम कार्ड जप्त किए गए हैं। तथा अन्य 03 आरोपियो की पतारसी की जा रही है । पुलिस टीम: इस कार्यवाही में निरीक्षक वीरेन्द्र सेन (थाना प्रभारी बैरसिया), उनि प्रियांशी कौरव प्रआर0 हेमराज सिंह, आर0 नीरज दांगी, आर0 मनीष , साइबर क्राइम प्रधान आरक्षक योगेश मिश्रा एवं आरक्षक रूपेन्द्र देशमुख की सराहनीय भूमिका रही। एडवाइजरी: सिम जारी कराते समय यदि विक्रेता एक से अधिक बार प्रक्रिया करने को कहे, तो सतर्क रहें। जुनेद/26 अप्रैल2026