राज्य
26-Apr-2026


-मंचासीन अतिथि हाथरस (ईएमएस)। मुरसान ब्लॉक के गांव धातुरा खुर्द में क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजवीर सिंह बघेल ने फीता काटकर और स्वयं मैदान में उतरकर खेलते हुए टूर्नामेंट की शुरुआत की, जिससे खिलाड़ियों में उत्साह का माहौल देखा गया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, जरूरत केवल उचित मंच और मार्गदर्शन की है। उन्होंने युवाओं से अनुशासन और मेहनत के साथ खेलों में आगे बढ़ने का आह्वान किया, ताकि वे जनपद से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बना सकें।उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं की प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलता है और उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। साथ ही क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे युवाओं को हर स्तर पर सहयोग और प्रोत्साहन दें।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। अंत में मुख्य अतिथि द्वारा खिलाड़ियों को पदक देकर सम्मानित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। ईएमएस/नीरज चक्रपाणी/ 26 अप्रैल 2026