अब तक डेढ करोड रुपए की वसूली की गई संप नर्मदापुरम (ईएमएस)। जिला सहकारी बैंक द्वारा मार्केटिंग फेडरेशन की लंबित राशि के भुगतान सुनिश्चित करने के लिए वसूली अभियान को गति दी गई है। प्रमुख सचिव, सहकारिता द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में जिलेभर में विशेष वसूली अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत किसानों से घर-घर संपर्क कर लंबित राशि की वसूली की जा रही है। इस कार्य के लिए सभी सोसायटी कर्मियों को फील्ड में सक्रिय रूप से कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया है, जिससे वसूली प्रक्रिया में तेजी लाई जा सके। जिले की विभिन्न बैंक शाखाओं में शाखा प्रबंधकों एवं सोसायटी कर्मियों के लिए लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं, ताकि तय समयसीमा में वसूली सुनिश्चित की जा सके। अब तक जिले में लगभग डेढ करोड रुपये की वसूली की जा चुकी है। निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप जिले में निरंतर रूप से वसूली की कार्रवाई जारी है और सहकारिता विभाग द्वारा अभियान को सफल बनाने के लिए सतत प्रयास किए जा रहे हैं। जिला सहकारी बैंक द्वारा सभी किसानों से अपील की गई है कि वे अपनी लंबित राशि का समय पर भुगतान करें। कलेक्टर द्वारा उपायुक्त सहकारिता को वसूली मे तेजी लाने और वसूली न करने वाली सोसाइटी व कर्मियों पर सख्ती करने तथा अच्छा कार्य करने वाले कर्मियों को पुरस्कृत करने के निर्देश दिए गए हैं। ईएमएस / /26,अप्रैल,2026/