क्षेत्रीय
26-Apr-2026
...


कटिहार, (ईएमएस)। कटिहार जिले के फलका थाना कांड संख्या-82/26 में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हत्या के प्रयास के गंभीर मामले में नामजद दो प्राथमिकी अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह मामला हत्या के प्रयास से जुड़ा हुआ है, जिसमें गंभीर रूप से घायल रौशन खातून की 25 अप्रैल को इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मामले में आरोपियों की तलाश की जा रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर फलका थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों अभियुक्तों निसार (30) तथा इरशाद (26), पिता स्व.ताहिर साकिन, रहमत नगर, फलका, जिला कटिहार, को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। पुलिस ने बताया कि इस कांड में शामिल अन्य संभावित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी की जा रही है। संतोष झा- २६ अप्रैल/२०२६/ईएमएस